फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Information about snatching given at night, investigation found the case to be fake

Sant Kabir Nagar News: रात में छिनैती की दी सूचना, जांच में मामला निकला फर्जी

Wed, 17 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Information about snatching given at night, investigation found the case to be fake
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र गांव में छिनैती की सूचना पर पुलिस काफी हलकान हुई। उक्त गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहू शौच के लिए गई थी, अचानक कोई पीछे से आया और उसके कान की बाली, मंगलसूत्र, दोनों पायल ले लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच किया तो मामला फर्जी निकला। जिसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले को चेतावनी दी और माफी नामा लिखवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शमसूल उमार निवासी कटार मिश्र ने 15 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना दिया कि उनकी बहू जब शौच के लिए अपने घर के पीछे बने शौचालय में गई थी तभी अचानक कोई पीछे से आया और बाल पकड़ कर मुंह में मिट्टी भर कर कान से एक बाली खींच लिया। जिस पर बहू ने दूसरे कान का बाली स्वयं निकाल कर दे दी। उसके गले का मंगलसूत्र जिसमें सोने का लॉकेट था खीचने के बाद पैर का दोनों पायल खींच लिया और जान माल की धमकी देते हुए भाग गया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना के बाद सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, एसओ जयप्रकाश दूबे व निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल निरीक्षण कर शिकायतकर्ता व उनके परिवारजन से पूछताछ किया तो पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिस पर उक्त सभी लोगों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो शिकायतकर्ता की बहू ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरी की अफवाहों के कारण वह झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की बहू के पास से सभी जेवरात पुलिस के सामने प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा लिखित रूप से कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए निवेदन किया गया। जिसके आधार पर दोषी शिकायतकर्ता व शिकायतकर्ता की बहू को चेतावनी देकर उनसे लिखित माफीनामा लिया गया। एसओ धनघटा जय प्रकाश दूबे ने कहा कि पुलिस विभाग जनसामान्य को आश्वस्त करता है कि पुलिस शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है। भ्रामक सूचना देने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

कोट
सभी नागरिकों से आग्रह है कि कोई भी सूचना प्राप्त होने पर उसकी सत्यता की पुष्टि के पश्चात ही पुलिस विभाग को सूचित करें। झूठी, भ्रामक अथवा निराधार शिकायत व सूचना देने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed