{"_id":"66c7a12d0d3b4e72640e3a14","slug":"infection-spreading-in-eyespatient-troubled-by-itching-and-swelling-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119567-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंखों में फैल रहा संक्रमण... खुजली और सूजन से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंखों में फैल रहा संक्रमण... खुजली और सूजन से मरीज परेशान
Fri, 23 Aug 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
- बारिश के बाद तेज धूप और धूल बन रहा संक्रमण का कारण
- रोजाना 80 मरीज नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के चलते लगातार आंखों में जलन, लालपन समेत सूजन की शिकायत को लेकर मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे है। कोई आंखों के लाल होने तो कोई खुजली, चुभन और जलन से परेशान है। जिला अस्पताल में रोजाना 80 मरीज पहुंच रहे हैं।
कभी उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश ने आखों की समस्या बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में कोई आंखों के लाल होने की समस्या लेकर आ रहा है तो कोई खुजली और चुभन से पीड़ित है। नेत्र चिकित्सक डॉ. केशव प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव और लगातार मोबाइल फोन का प्रयोग भी आंखों को बीमार बना रहा है। इसमें किसी की आंखों की रोशनी कम हो रही है तो कोई सिर दर्द की समस्या से परेशान है। साथ ही आंखों में सूजन की समस्या आ रही है।
जिला अस्पताल पहुंची आंख दर्द से पीड़ित मनु, दिव्यांश, रजनी ने बताया कि आंख में जलन हो रही है। साथ ही दर्द भी है। डॉक्टर को दिखाया है तीन दिन की दवा मिली है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
- धूल और मिट्टी से आंखों को बचाकर रखें।
- घर से बाहर बिना चश्मा लगाए न निकलें।
- दिक्कत होने पर ठंडे पानी से आंख धोएं।
- जलन या चुभन पर आंखों को मसलें नहीं।
- बिना चिकित्सीय सलाह के कोई ड्रॉप न डालें।