फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Industry will allocate planted otherwise canceled

उद्योग लगाए अन्यथा आवंटन होगा निरस्त

Wed, 29 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 29 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Industry will allocate planted otherwise canceled
उद्योद बंधु की बैठक हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने कहा है कि जनपद में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं है। उद्यमी गण अधिक से अधिक उद्योगों का विकास जनपद में करें। प्रशासन संभव सहयोग करने को तत्पर है। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग विकास हेतु उद्यमियों को जो भूमि आवंटित की गयी है उसको रिक्त न रखते हुए उद्योग विकसित करें अन्यथा नियमानुसार आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह  उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर करें और यह सुनिश्चित करें कि समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से तथा गुणवत्तायुक्त हो। 
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने उन्होंने यह बातें कहीं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि इस योजना अंतर्गत वर्ष 2016-17 हेतु 22 का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है तथा इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष हेतु लक्ष्य प्राप्त हो गया है तथा इसके भी आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है। 
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित महिला उद्यमी योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस योजना में वित्तीय वर्ष 2016-17 हेतु अभी लक्ष्य प्राप्त नही हुआ है। लक्ष्य प्राप्त होते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। मिनी औद्यौगिक आस्थान, मलौली हैंसर बाजार के भूखंड आवंटन के संबंध में बताया गया कि एसडीएम धनघटा को मिनी औद्यौगिक आस्थान, मलौली हैंसर बाजार की भूमि को उद्योग विभाग के नाम दर्ज करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव, लीड बैंक आफीसर पीपी दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक एके वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, सहित विद्युत, फायर, सहित विभिंन विभागों के अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग मोहम्मद रज्जाक ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed