फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Independence Day celebrated with great enthusiasm, paid tribute to the martyrs

Sant Kabir Nagar News: हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन

Sat, 16 Aug 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with great enthusiasm, paid tribute to the martyrs
कलक्ट्रेट पर राष्ट्रगान गाते डीएम और अन्य
संतकबीरनगर। 79वां स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को तकरीबन हर भवन में तिरंगा फहराया गया। सुबह आठ बजे से बैंड बाजे और बिगुल के साथ एनसीसी और स्काउट गाइड ने प्रभात फेरी निकाली। साथ ही ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और शहीदों को नमन किया। देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम आलोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि हम जिन आदर्शाें की बात प्रायः करते हैं उन्हें सबसे पहले अपने व्यवहार में लाना ही देश एवं समाज के प्रति सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर क्रांतिकारियों एवं आजादी के महानायकों के संघर्षों के बाद 1947 में जो स्वतंत्रता हमें मिली है उसको बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। एसपी कार्यालय में एसपी संदीप कुमार मीना ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

इसी तरह से जिला न्यायालय में जिला जज, विकास भवन में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस हरिशचंद नाथ, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, बीएसए कार्यालय में बीएसए अमित सिंह, नगर पालिका खलीलाबाद में चेयरमैन जगत जायसवाल, सीएचसी खलीलाबाद में अधीक्षक डॉ. वरूणेश दुबे, कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने झंडारोहण किया। इससे पहले जीजीआईसी और एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के 44वीं बटालियन एनसीसी के महिला एवं पुरुष विंग के कैडे्टस ने शहर में प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रमुख स्कूलों में एचआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर बृजेश त्रिपाठी, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एके ओझष, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सबीहा मुमताज, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, केएसएन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संतोष यादव, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रमेश राय, सेंट थामस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य फादर जोमेन्र सर्वदानंद एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक सर्वदानंद पांडेय ने झंडारोहण किया।
इसके अलावा जनपद के अन्य प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों एवं संस्थानों में झंडारोहण किया गया। वन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइंस में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय के नेतृत्व में फल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में गिरधरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ प्रियंका ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान एएनएम रीमा अमरोही, आशा संगिनी सरोज यादव, आशा जाहिदा, किरन, मीना, नीलम, गुड्डी देवी, प्रियंका आदि मौजूद रही। ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख प्रमिला देवी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नित्यानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed