फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increasing the percentage of malnourished children

बढ़ रहा कुपोषित बच्चों का प्रतिशत

Sun, 18 Dec 2016 11:32 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 18 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Increasing the percentage of malnourished children
कुपोषण भागने की शासन- प्रशासन की तमाम कवायदें परवान चढ़ती नजर नहीं आ रहीं हैं।  वजन दिवस के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं। 
विज्ञापन


नवंबर 2016 में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कराया गया था। इसमें 7158 बच्चे अतिकुपोषित और 27007 कुपोषित बच्चे पाए गए थे। वहीं जिले के दस बाल विकास परियोजना कार्यालयों में दस और 12 दिसंबर को वजन दिवस का कार्यक्रम हुआ था। जिले में पैदा होने से लेकर पांच वर्ष आयु तक के 180778 बच्चे चिह्नित किए गए थे।

जिसमें से 172864 बच्चों का वजन हुआ था। आंकड़े बताते हैं कि 127754 बच्चे सामान्य श्रेणी के पाए गए। जबकि 27997 बच्चे कुपोषित और 17113 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए। ऐसे में साफ है कि नवंबर में हुए जब वजन कराया गया था तो कुपोषित बच्चे 15. 45 प्रतिशत थे जो दिसंबर में बढ़ कर 16.2 प्रतिशत हो गए। इसी तरह अतिकुपोषित बच्चों का प्रतिशत पहले 4.15 प्रतिशत था, जो इस बार बढ़कर  9 .9 प्रतिशत हो गया। 
विज्ञापन


 डीपीओ अरुण कुमार दूबे ने बताया कि नवंबर में सर्वे के सभी  बच्चों का वजन नहीं हो पाया था। वजन दिवस में 95 प्रतिशत बच्चों का वजन हुआ है। जिसमें कुपोषित बच्चों का प्रतिशत बढ़ कर आया है। हौसला पोषण मिशन दस अगस्त से दस नवंबर तक ही संचालित हो पाया था। जिसमें घी और दूूध की आपूर्ति डेयरी विभाग के जरिए की गई थी। वर्तमान में अग्रिम आहरण की स्वीकृति प्राप्त नही होने के कारण दूध और घी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वित्तीय स्वीकृत मिलते ही दूध और घी का वितरण कराया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed