फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increase in viral and allergy patients due to change in weather

Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव से वायरल व एलर्जी के बढ़े मरीज

Thu, 07 Mar 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Increase in viral and allergy patients due to change in weather
- मरीजों को ठीक होने में पांच से 15 दिन का समय लग रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। वायरल, बैक्टीरिया व एलर्जी के मरीज एक साथ बढ़ रहे हैं और ठीक होने में भी अधिक समय ले रहा है। वायरल के मरीज लगभग पांच दिनों में ठीक हो जाते थे, लेकिन उन्हें ठीक होने में लगभग पांच से 15 दिन का समय लग रहा है। चिकित्सक वायरल के मरीजों को ठीक होने के पीछे प्रतिरोधक क्षमता की कमी मान रहे हैं।
जिला अस्पताल पहुंची खांसी, सर्दी-जुकाम की मरीज साइना सात दिनों से बीमारी हैं। दवा लेने पर भी ठीक नहीं हुआ। साइना ने बताया कि पिछले दिनों दवा से ठीक नहीं हुई तो दोबारा दवा लेने आई हूं। वहीं भटौरा की आरती ने बताया कि उसे पिछले आठ दिनों से बुखार व खांसी है। इसी प्रकार शहर निवासी कुसुम अग्रहरि ने बताया कि उसे लगभग 10 दिनों से बुखार, खासी, सर्दी-जुकाम है। ठीक होता है, दो-तीन दिन बाद फिर वैसा ही हो जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह-शाम सर्दी का अहसास हो रहा है तो दोपहर में तेज धूप के साथ मौसम गर्म रह रहा है। मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला चिकित्सालय में रोज करीब 1300 मरीजों की ओपीडी में 500 मरीज फिजीशियन के पास पहुंचते हैं। कुछ मरीजों में तीनों का लक्षण मिल रहा है और स्वस्थ होने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
वायरल, बैक्टीरिया व एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में बदलाव से शरीर का तापमान बदलता है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। मरीजों को सही होने में अधिक समय लग रहा है। इसका कोई ठोस कारण पता नहीं। लेकिन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना एक प्रमुख कारण है।
- डॉ रमाशंकर, चेस्ट फिजीशियन, जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed