फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Incoming feeder blasted twice, supply restored after nine hours

Sant Kabir Nagar News: इनकमिंग फीडर दो बार ब्लास्ट नौ घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Thu, 03 Jul 2025 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Incoming feeder blasted twice, supply restored after nine hours
मेहदावल में देर रात इनकमिंग फीडर ब्लास्ट की समस्या को दूर करने में जुटे बिजली कर्मी
मेंहदावल। मेंहदावल नगर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुधवार की रात काफी भारी साबित हुआ। सायं 4 से 5 बजे के बीच इनकमिंग फीडर ब्लास्ट हुआ तो देर शाम नगर की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। रात करीब 10.45 बजे पर पुनः इनकमिंग फीडर ब्लास्ट होने के बाद उपभोक्ता काफी परेशान हो गए। करीब नौ घंटे बाद बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सका। मेंहदावल विद्युत वितरण खंड के तहत नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति में अनियमितता ने उपभोक्ताओं को काफी परेशान किया। शाम 4 से 5 बजे के बीच में इनकमिंग फीडर में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहा। देर शाम विद्युत आपूर्ति किसी तरह बहाल हो पाई। लेकिन रात में 10:45 पर फिर इनकमिंग फीडर ब्लास्ट हो जाने से पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा। बिजली निगम के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद रात एक बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। उमस भरी गर्मी में बार-बार विद्युत फाल्ट होने के कारण लोग परेशान रहे। अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इनकमिंग फीडर ब्लास्ट के कारण यह परेशानी आ रही है। इसे अब दूर कर लिया गया है। उम्मीद है कि अब इस तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed