फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   including mehdawal mla 25 positive

विधायक समेत 25 पॉजिटिव मिले

Mon, 12 Oct 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
including mehdawal mla 25 positive
विधायक समेत 25 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

संतकबीरनगर में विधायक समेत चार और सिद्धार्थनगर में 21 लोग संक्रमित मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/सिद्धार्थनगर। कोरोना का संक्रमण अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में संतकबीरनगर में मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल समेत चार जबकि सिद्धार्थनगर में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संतकबीरनगर में 158 और सिद्धार्थनगर में 309 लोगों का इलाज चल रहा है। संतकबीरनगर में कुल मरीजों की संख्या 2788 तो सिद्धार्थनगर में 3434 तक पहुंच चुकी है। संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर दोनों जिलों में 40-40 की जान चुकी है। संतकबीरनगर में 2590 और सिद्धार्थनगर में 3085 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
संतकबीरनगर कार्यालय के अनुसार अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा के मुताबिक जिले में सोमवार को विधायक राकेश सिंह बघेल समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के एक और हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले, 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 1,550 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 3,525 लोगों की रिपोर्ट आनी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन

उधर, सिद्धार्थनगर कार्यालय के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जिले में सोमवार को 21 कोरोना संक्रमित पाए गए। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सर्वाधिक छह संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें जमुनी पाठक में तीन और नौगढ़ में दो संक्रमित मिले, जबकि परसा मुर्तजा, वधिया, बनगवां नानकार गांव, बांसी के बसंतपुर, पछहर, चेतिया, पंतनगर गांव, नौगढ़ के धेंसा नानकार गांव, बर्डपुर के मरवलिया, बर्डपुर बाजार, बढ़नी के तुलसियापुर, भनवापुर के कठौतिया पांडेय, जोगिया के सजनी, खेसरहा के भलुहा, खुनियांव के मनखोरिया और उसका बाजार के सोहांस गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed