{"_id":"580662134f1c1b434b702d43","slug":"including-head-master-four-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शिक्षक निलंबित
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा और बीईओ के लगातार दो दिन के निरीक्षण में सांथा ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय केचुआखोर बंद मिला। इसके साथ ही विद्यालय पर तमाम तरह की अनियमितता मिली। डीसी की रिपोर्ट पर बीएसए ने विद्यालय पर तैनात हेडमास्टर समेत चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल और सांथा को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
बीएसए गजराज प्रसाद यादव ने बताया कि जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने रिपोर्ट दी है कि नौ सितंबर को प्राथमिक विद्यालय केचुआखोर का निरीक्षण किया था। जिसमें सहायक अध्यापक नवीन अनुपस्थित थे। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सांथा ने रिपोर्ट दी कि आठ सितंबर के निरीक्षण में विद्यालय बंद मिला था। इसके साथ ही गांव वालों ने शिकायत की थी कि विद्यालय का समस्त स्टाफ हमेशा गायब रहता है। विद्यालय बंद मिलना अनियमितता की श्रेणी में आता है। चार अध्यापकों के बावजूद विद्यालय बंद होना गंभीर मामला है।
शिक्षकों द्वारा स्वेच्छाचारी आचरण अपनाया जाना, विद्यालय समय से न खुलने की सूचना अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिया जाना व विद्यालय का शैक्षिक स्तर एवं व्यवस्था में लगातार गिरावट आने के आरोप में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सबरून्निसा, सहायक अध्यापक शिवेंद्र प्रसाद मिश्र, नवीन, विनय कुुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सभी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय केचुआखोर से संबद्ध रहेंगे। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल और सांथा को संयुक्त रूप से दी गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार विद्यालयों की चेकिंग कराई जा रही है। जहां कमी मिल रही है वहा पर कार्रवाई हो रही है।