{"_id":"648df00431de02ab30076497","slug":"incinater-equipment-khalilabad-news-c-7-1-210645-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका ने शुरू की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका ने शुरू की कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है। शहर से निकलने वाला कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र में डंप किया जा रहा है। इसके बाद हरिहरपुर के पास कठिनईयां नदी के किनारे फेंका जाता है। औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा डालने जाने का उद्योग बंधु की बैठक में हर बार विरोध जताया जाता है, लेकिन पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अब नगर पालिका ने कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए 10 नई गाड़ियां खरीदने की कवायद शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इससे हालात में सुुधार होगा।
शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड नहीं है। इसके कारण काफी परेशानी हो रही है। प्रतिदिन शहर से निकलने वाला कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पार्क स्थल पर गिराया जा रहा है। इससे यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि कड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। ऐसे में जिला उद्योग बंधु की बैठक में कूड़े का मुद्दा हर बार उठ रहा है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। वैसे पालिका प्रशासन डंप हुए कूड़े को उठाकर हरिहरपुर के पास कठिनईया नदी के किनारे गिरा रहा है, लेकिन वहां का भी वातावरण दूषित हो गया है।
इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा प्रबंधन के लिए दस नई गाड़ियों के खरीदने की कवायद शुरू की है, ताकि कूड़ा शहर से दूर ले जाकर निस्तारित किया जा सके।
-- -- -- --
कूड़ा निस्तारण को लेकर पालिका प्रशासन काफी गंभीर है। नई गाड़ियों के आने के बाद कूड़ा शहर से दूर भेजा जाएगा, ताकि किसी प्रकार की परेशानी लोगों को न हो।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद