{"_id":"673cd09a3f89470a0407d8c9","slug":"incidents-of-vehicle-theft-increased-during-the-festive-season-a-challenge-for-the-police-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124065-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: त्योहारी सीजन में बढ़ीं वाहन चोरी की वारदात, पुलिस के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: त्योहारी सीजन में बढ़ीं वाहन चोरी की वारदात, पुलिस के लिए चुनौती
Tue, 19 Nov 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। त्योहारी सीजन में भीड़-भाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलिस सक्रियता के बाद भी वाहन चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में वाहन चोरों का गैंग तेजी से अपनी पैठ बना रहा है। पुलिस इन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। पुलिस ने जन सहयोग से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के दृष्टि से लगवाया है। इसके बाद भी वाहन चोर बेखौफ हैं और पुलिस भी चोरों पर नकेल कसने में नाकाम हैं। सबसे ज्यादा बाइक चोरी के मामले खलीलाबाद शहर में सामने आए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राॅली, पिकअप समेत अन्य वाहन चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने कुछ मामले में चोरी गए वाहन को बरामद करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है।
वहीं कुछ मामलों के खुलासे में पुलिस टीम सीसीटीवी, लोकेशन आदि अन्य साक्ष्य संकलन एवं मिलान का काम तेज कर दी है। इधर त्योहारी सीजन एवं लगन के मौसम में ठंड शुरु होने के साथ ही चोरी की घटना में भी इजाफा हुआ है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में वाहन चोर गैंग अपना तेजी से पैठ बनाकर पुलिस के लिए चोर सिरदर्द बनकर खुली चुनौती दे रहे हैं।