फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In the case of death of a woman in Mahuli, an FIR has been lodged against four people including her husband for murder.

Sant Kabir Nagar News: महुली में महिला की मौत मामले में पति समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी

Sat, 23 May 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
In the case of death of a woman in Mahuli, an FIR has been lodged against four people including her husband for murder.
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिला की मौत के बाद घर से दुर्गंध उठने पर ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अब पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। जबकि महिला का पति घर में ताला बंद करके कुछ दिन पहले ही कहीं चला गया था।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में मरवटिया गांव निवासी कमलावती देवी ने बताया कि उनकी बेटी सुनीता की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व जिगिना गांव निवासी श्रीपति से हुई थी। शादी के बाद से उसके दो बेटे भी हुए। आरोप है कि 20 मई को सूचना मिली कि सुनीता के घर के बाहर ताला बंद है और अंदर से बदबू आ रही है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया, जहां सुनीता का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या श्रीपति, कौशल्या, संतोषी और पप्पू ने मिलकर की और घटना के बाद घर में ताला बंद कर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि मृतका के मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed