फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in road accident trader died

पोल से टकराई बाइक, व्यवसायी की मौत

Tue, 29 Dec 2015 10:41 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मोतीनगर में सोमवार की देर रात एक व्यवसायी की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इससे व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
व्यवसायी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहां उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, बच्चों के आंसू नहीं थम रहे हैं। इधर, व्यवसायी के घर बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच गए और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाए। सभी की आंखें नम दिखीं।
विज्ञापन


व्यवसायी उमेश खत्री पुत्र परशुराम (45) एनडी पांडेय की गली में नमकीन, बिस्किट, टॉफी सहित अन्य सामान के थोक का कारोबार करते थे। सोमवार की रात में वह मेंहदावल बाईपास पर गए थे। वापस आते समय वह मोतीनगर मोहल्ले में पहुंचे थे कि रास्ते में कोई जानवर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। इस घटना में व्यवसायी के सिर में गंभीर चोर्टें आइं। आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुुंचाया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

व्यवसायी की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी बेटी पिंकी (19), छोटी बेटी शिवांगी (17) और बेटे अभी (13) का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों ने कहा कि पापा कह कर गए थे कि अभी आएंगे, लेकिन उन्हें क्या पता कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएंगे। पत्नी अनीता देवी रह रह बेहोश हो जा रही थी। मोहल्ले के लोग भी गमगीन दिखे। व्यवसायी के पिता परशुराम अपने इकलौते बेट को खोने का गम नहीं छिपा पा रहे थे। उनके आंसू नहीं थम रहे थे।

व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी

संतकबीरनगर। व्यवसायी उमेश खत्री की मौत की खबर मिलने के बाद उनके शुभचिंतकों और शहर के व्यापारी उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाए। व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने वालों में श्याम सुंदर वर्मा, सुनील छापड़िया, रूपेश वर्मा, श्याम विहारी गुप्ता, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, डॉक्टर केसी पांडेय, दिलीप अग्रहरि, भगवान दास वर्मा, विनीत चढ्ढा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed