{"_id":"6828d633ee71b7b2b60a3d73","slug":"in-parasir-one-shikshamitra-is-responsible-for-the-education-of-83-students-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132741-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पारासीर में एक शिक्षामित्र के जिम्मेे 83 विद्यार्थियों की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पारासीर में एक शिक्षामित्र के जिम्मेे 83 विद्यार्थियों की शिक्षा
Sun, 18 May 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली के पारासीर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक नहीं होने की वजह से पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी शिक्षा मित्र और रसोइया के जिम्मे है। विद्यालय में शिक्षामित्र उषा सिंह ने बताया कि कुल बच्चों की संख्या 83 है। सभी बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी केवल एक शिक्षामित्र के भरोसे है। ऐसे में सर्व शिक्षा अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारे बेमानी साबित हो रहे हैं।
विद्यालय में कक्षा एक में 7, दो में 11, 3 में 21, चार और पांच में 22-22 बच्चे पंजीकृत हैं। शुक्रवार को विद्यालय में 46 बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय में तीन रसोईया (गुजराती, सरोजा और निरमा देवी) हैं। निरमा देवी पढ़ी-लिखी महिला हैं। इनकी डिग्री बीए, बीएड की है। इनके सहयोग से बच्चों के पढ़ाई का काम भी हो जाता है। इस विद्यालय का प्रभार बगल के विद्यालय के इंचार्ज घनश्याम को दिया गया है। लेकिन सिर्फ कागजी कोरम पूरा करने तक ही प्रभार है। अभिभावक निरमा देवी, अजीत, रामसेवक, जोगेंद्र, जुगानी, पप्पू, बृजेश, रमेश, रामकरन व नरेंद्र सहित तमाम अभिभावक विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की मांग कर रहे हैं। जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।