{"_id":"68b883a44cc0fc34bf06b279","slug":"in-narayanpur-22-consumers-lost-their-electricity-due-to-non-payment-of-dues-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137895-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नारायनपुर में बकाए में 22 उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नारायनपुर में बकाए में 22 उपभोक्ताओं की बिजली गुल
Wed, 03 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के नारायनपुर में बिजली निगम की ओर से बुधवार को बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया। बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता पीके गुप्त के नेतृत्व में निगम की चार टीमों ने जांच शुरू की।
55 घरों की बिजली चेकिंग में 22 घरों का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। इन उपभोक्ताओं पर पांच लाख 25 हजार का बिजली बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान एक लाख 20 हजार रुपये की बकाया वसूली भी की गई। 11 लोगों के टैरिफ चेंज किए गए। छह लोगों के आठ किलोवॉट लोड बढ़ाए गए। दो लोगों के मीटर चेंज किए गए।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि प्रबंध निदेशक के निर्देश के अनुसार, प्रत्येक फीडर पर अधीक्षण अभियंता से लेकर, अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, तकनीशियन सहित कुशल निविदा कर्मियों को फीडर मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जिससे फीडर पर शत प्रतिशत बिलिंग, राजस्व वसूली एवं गुणवत्ता पूर्वक विद्युत आपूर्ति कराने में मदद मिलेगी।