फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In-laws accused of dowry harassment

Sant Kabir Nagar News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of dowry harassment
खलीलाबाद। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मां ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तंत्र-मंत्र कराने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित जटेपुर उत्तरी काली मंदिर निवासी गीता देवी ने कोतवाली खलीलाबाद में दी गई तहरीर में जानकारी दिया कि उनकी पुत्री का विवाह करीब दो वर्ष पहले मगहर के धोबी टोला काजीपुर निवासी मनोज गुप्ता के साथ हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाह के दो दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। उसके साथ मारपीट की गई, तंत्र-मंत्र कराया गया और जान से मारने कोशिश और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी प्रयास किया गया। ससुर संतोषी गुप्ता, जेठानी राममती, देवरानी सरोज और देवर प्रमोद बेटी को लगातार प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने किसी से लिया गया कर्ज चुकाने के लिए उनसे आठ लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उनकी पुत्री की दवाओं में छेड़छाड़ कर उसे ऐसी दवा दी जाती थी, जिससे वह लंबे समय तक सोई रहती थी और उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी।
26 जून को विवाहिता जान का खतरा महसूस होने पर किराये के मकान से भागकर पुलिस चौकी मगहर पहुंची। सूचना मिलने पर उसकी मां परिजनों के साथ वहां पहुंचीं और जिला अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed