फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In-laws accused of assault; mother and son injured.

Sant Kabir Nagar News: ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, मां व बेटे घायल

Thu, 18 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of assault; mother and son injured.
मेंहदावल। थानाक्षेत्र के गेडूवां गांव में दामाद और सास से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दामाद की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में विपिन निवासी ग्राम परसा कला थाना दुधारा ने बताया है कि 14 दिसंबर की दोपहर करीब 12:45 बजे वह अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने ससुराल ग्राम गेडूवा गया था। उसके साथ उसकी माता भी मौजूद थीं। आरोप है कि जब विपिन ने पत्नी से हाल-चाल पूछा, तो ससुराल पक्ष के रवि किशन व इंद्रजीत तथा दो अज्ञात लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर पर वार किया। जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। बचाने पहुंची मां को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed