फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In Kerala, the Union attack on the demonstration in protest

केरल में संघ पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 04 Mar 2017 11:47 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
In Kerala, the Union attack on the demonstration in protest
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
केरल प्रांत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर आए दिन हो रहे हमलों के विरोध में शनिवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नागरिक विकास मंच के आह्वान पर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया, इसमें केरल सरकार को बर्खास्त करने तथा वहां के मुख्य सचिव व डीजीपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग शामिल हैं। 
विज्ञापन

नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललति चौधरी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, आरएसएस के भाष्कर मणि त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस समाज के विभिन्न वर्गों में सौहार्द, एकता स्थापित करने में लगा हुआ है, लेकिन केरल प्रांत में माकपा द्वारा संघ तथा अन्य विरोधियों पर संगठित प्रयास से लगातार हिंसा कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के रामचंद्रन की उनकी पत्नी के सामने हत्या कर दी गई, जबकि 14 वर्ष पूर्व उनके पिता उत्तम की निर्मम हत्या कर दी गई। संघ के संतोष कुमार को 18 जनवरी को मार डाला गया। इन घटनाओं को रोकने में वहां की सरकार पूरी तरह से फेल है। ऐसे में केरल में सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रहलाद चौधरी, आलोक सिंह, अंब्रीश राय, दयाराम, दुर्गा पांडेय, आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र, राकेश मिश्र, श्याम सुंदर वर्मा, संजीव राय, त्रयंबक त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिपाही, सर्वदानंद पांडेय, सतविंदर पाल जज्जी, घनश्याम दास, राम चंद्र चौरसिया, सतीश सिंह, रामू यादव, विनोद कुमार चौधरी, हनुमान यादव, चंद्रभान, लवकुश यादव, मोतीलाल विश्वकर्मा, श्याम नरायन त्रिपाठी, अजय कुमार, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, हैपीराय, बृजेश यादव, निरंजन लोहिया, सत्य प्रकाश गुप्ता, अरुणेंद्र नाथ त्रिपाठी, रवींद्र नाथ, दिवाकर, दिनेेश मिश्र, जय गोविंद, दिग्विजयनाथ, सुभाषमणि त्रिपाठी आदि लोग शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed