फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In assault cases, 7 people were sentenced to imprisonment until the court adjourned and fined.

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामलों में 7 को न्यायालय उठने तक का कारावास व अर्थदंड

Tue, 09 Dec 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
In assault cases, 7 people were sentenced to imprisonment until the court adjourned and fined.
संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मारपीट के अलग-अलग मामल में 7 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक सजा व अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

पुलिस की विवेचना तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद 8 दिसंबर को सीजे(एसडी)/एसीजेएम कोर्ट ने थाना बखिरा में दर्ज मामले से संबंधित अभियुक्त अरुण चंद्र मिश्र, कबीरचंद्र मिश्र निवासी तेनूडाड मझारी को न्यायालय उठने तक की सजा व 3-3 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर 30-30 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।

इसी तरह न्यायालय सीजे(एसडी) /एसीजेएम के अदालत ने थाना बखिरा पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्त निसार अहमद, जाफर हैदरी, मुसई निवासी हरदी को न्यायालय उठने तक की सजा व 1200-1200 रुपये के जुर्माना से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर प्रत्येक को 15-15 दिन साधारण कारावास भुगतना होगा। एक अन्य मामले में न्यायालय सीजे(एसडी)/एसीजेएम थाना बखिरा में पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्त त्रिभुवन, कोईल निवासी ककरहियापार को न्यायालय उठने तक की सजा व 3-3 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर 30-30 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed