{"_id":"58a9de444f1c1b0d4cd84ca5","slug":"in-accident-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद जुटे लाेग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर स्थित मड़या ओवर ब्रिज पर रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी युवती घायल हो गई। आसपास के जुटे लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना के 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस के पहुंचने पर नाराज लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह पुलिस ने गुस्साए लोगों का मना लिया।
बखिरा क्षेत्र के घेचुआ निवासी राममिलन (30) पुत्र प्रहलाद मुंडेरवा क्षेत्र के भैंसा गांव में रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार को भैंसा गांव निवासी अपने साढू मोहन की बेटी खुशबू(19) को बाइक पर पीछे बैठा कर घर लौट रहे थे। अभी वे कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मडया ओवर ब्रिज पर पहुंचे ही थे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राममिलन की मौके पर मौत हो गई।
जबकि पीछे बैठी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की स्थिति देख लोगों में गुस्सा भड़क गया और सूचना के 30 मिनट बाद पुलिस के पहुंचने की वजह से जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा कर उन्हें मना लिया। इधर घायल युवती को राजेश और आजाद सिंह, अखिलेश सिंह आदि ने मदद कर जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने घायल युवती के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जानकारी पर पीड़ित परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पति की मौत पर पत्नी किरन बिलख रही थी। किरन ने रोते हुए बताया कि पति बहन के घर भैंसा गांव गए थे।
विज्ञापन
जहां से बहन की बेटी खुशबू को साथ लेकर लौट रहे थे और हादसा हो गया। उसके पास सिर्फ ढाई साल की बच्ची है। रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। लोग यहीं बताए कि रोजगार के सिलसिले में राममिलन मुंबई रहते थे। वह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। वहीं कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज सुरपति तिवारी ने बताया कि खबर पर उनके अलावा डायल 100 नंबर और बरदहिया बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए थे। जाम जैसी कोई स्थिति नहीं रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।