फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In a moment the murmur of the songs changed in hue

पल भर में गीतों की गुनगुनाहट बदल गई चीत्कार में

Tue, 31 Jan 2017 12:17 AM IST
वीरेंद्र यादव/sant kabir nagar 
वीरेंद्र यादव/sant kabir nagar  Updated Tue, 31 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
 In a moment the murmur of the songs changed in hue
हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने भी प्रशासन की टीम के साथ बचाव कार्य में सहयोग किया। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र के कुआं बुजुर्ग गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामचंद्र मौर्य के परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बडे़ अरमान के साथ रामचंद्र ने पोते उत्कर्ष का मुंडन अयोध्या में कराने का मन बनाया।
विज्ञापन


इस खुशी में गांव के लोगों को भी शामिल करने की मंशा से उन्होंने एक निजी बस बुक कराई। बस गांव से रवाना हुई तो परिवार के साथ ही गांव के लोग काफी खुश थे। महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थी, जबकि लोग जल्द अयोध्या पहुंचने को बेताब थे। लेकिन बस में सवार लोगों को यह नहीं मालूम था कि यह यात्रा उनके जीवन को काल में मुंह मेें ले जा रही है। बस में सवार छह लोगों के लिए तो कांटे के पास हुआ हादसा अंतिम यात्रा के रूप में तब्दील हो गया। मरने वालों में पूर्व प्रधान रामचंद्र के साथ ही उनकी साली सावित्री देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हादसे के समय बस में सफर कर रहे उत्कर्ष के पिता सत्येंद्र कुमार खुद भी चोटिल हैं, लेकिन उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूछने पर बोले कि पिता रामचंद्र ने उत्कर्ष के मुंडन के लिए अयोध्या चलने का प्लान बनाया। पिता को खो चुके सत्येंद्र ने कहा कि वह बस में पिछली सीट पर थे, शायद इसीलिए बच गए, लेकिन अगली सीट पर बैठे पिता व उनकी मौसी हादसे की शिकार हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद संयमित करते हुए कहा कि यदि पता होता कि यह दिन देखना पडे़गा तो अयोध्या जाने की नहीं सोचते। उनके परिवार के साथ ही हादसे में चार अन्य लोग भी दुनिया छोड़ गए है। जिला अस्पताल पर आए गांव के लोगों के चेहरे की हवाईयां उड़ी हुई थी। हर कोई बदहवास होकर अपने को तलाश रहा था। गांव के लोग इस हादसे में जान गवाने वालों की बात कहकर गमगीन थे। कुछ लोगों ने बताया   कि बस रास्ते में थी लोग काफी खुश थे, कुछ महिलाएं गीत भी गा रही थी, लेकिन अचानक सबकुछ बिखर गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed