{"_id":"68b09b21b08ecc4a09015c0a","slug":"improve-the-poor-category-indicator-on-cm-dashboard-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137617-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएम डैश बोर्ड पर खराब श्रेणी वाले इंडीकेटर में लाएं सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएम डैश बोर्ड पर खराब श्रेणी वाले इंडीकेटर में लाएं सुधार
विज्ञापन
-डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निर्देश दिए गए कि खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडीकेटर में रहने वाले विभाग कार्यों में सुधार लाएं, ताकि बेहतर रैंकिंग बनी रहे।
समीक्षा के दौरान डीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि वेंडर्स एवं विद्युत निगम आपसी समन्वयता के साथ अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें। अपेक्षाकृत प्रगति धीमी पाए जाने पर प्रगति लाने के लिए कैंप का भी आयोजन कराया जाए।
डीएम ने दैनिक विद्युत आपूर्ति के घंटे में ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार के निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिए। कहा कि उपभोक्ताओं के विद्युत बिल सुधार के प्रकरणों में पेंडेंसी जीरो की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों अथवा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सरकारी भवनों, नवनिर्मित भवनों में विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफाॅर्मर अथवा कनेक्शन शिफ्टिंग के लिए पैसा मिलने के बावजूद लंबित प्रकरणों को अविलंब निस्तारित कर दिया जाए।
विज्ञापन
इसी प्रकार पेयजल परियोजनाओं में पैसा जमा होने के बावजूद विद्युत कनेक्शन देने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन अथवा कनेक्शन शिफ्टिंग, पोल शिफ्टिंग आदि के प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल निस्तारित कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को शिफ्टिंग के 61 एवं विद्युत कनेक्शन के 164 मामलों को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकास खंडवार समीक्षा करते हुए उन्होंने एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों, न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि इस माह पानी के 1500 नए कनेक्शन दिए गए हैं। इसमें और सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, पीडी विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।