{"_id":"6ac93c2a98de6dd96407827e","slug":"impact-of-review-meeting-app-progress-accelerates-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-158706-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समीक्षा बैठक का असर, एप की प्रगति तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समीक्षा बैठक का असर, एप की प्रगति तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। प्रशस्त एप पर एक ही दिन में प्रगति तीन गुने से अधिक बढ़ने की जानकारी सामने आई है। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लक्ष्य आधारित निपुण आकलन में हैंसर बाजार ब्लॉक पहले स्थान पर है। समीक्षा के दौरान बीईओ ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और सभी विभागीय निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विभिन्न शैक्षिक एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन स्थानों उच्च प्राथमिक विद्यालय बंडा बाजार, उच्च प्राथमिक विद्यालय धनघटा और ब्लॉक संसाधन केंद्र हैंसर बाजार में शिक्षक संकुलों तथा निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। बैठकों में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रशस्त एप पर विद्यालयों को ऑनबोर्ड करने और सभी शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए गए। विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 10 विद्यार्थियों के आवेदन कराने,यू-डायस पोर्टल पर नामांकन, ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से विद्यार्थियों के नामांकन तथा एसओ-2 और एसओ-3 फॉर्म की समीक्षा एवं फीडिंग पर भी चर्चा हुई।