फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Impact of heat and humidity: Rise in viral infection patients.

गर्मी-उमस का असर : वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े

Sun, 09 Aug 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Impact of heat and humidity: Rise in viral infection patients.
संतकबीरनगर। मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप, कभी बारिश और फिर उमस भरी गर्मी के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम, बुखार, डायरिया, पेट संबंधी संक्रमण, आंखों के संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सर्दी-जुकाम, बुखार, गले का संक्रमण और जलजनित बीमारियों का खतरा इस समय अधिक रहता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्रा ने लोगों से घरों में रखे कूलर का पानी सप्ताह में कम से कम एक बार बदलने, आसपास पानी जमा न होने देने और नालियों की नियमित सफाई कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बनता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा दूषित पानी के कारण जलजनित रोग भी तेजी से फैलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार के साथ-साथ उन्हें बीमारी से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही मौसमी और जलजनित बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुरोध पाठक ने बताया कि इन दिनों दांतों और मसूड़ों के संक्रमण के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
उन्होंने लोगों को भोजन के बाद नियमित रूप से ब्रश करने और मुंह की साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed