फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Immersion of Ganesh idols with the cheers of Ganpati Bappa Morya

Sant Kabir Nagar News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Wed, 11 Sep 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Immersion of Ganesh idols with the cheers of Ganpati Bappa Morya
- बखिरा कस्बे में शांति व्यवस्था के लिए तैनात रही पुलिस
विज्ञापन



बखिरा। बखिरा कस्बे में पांच दिन तक गणेश मूर्तियों का पूजन-अर्चन श्रद्धालुओं ने किया। बुधवार को आकर्षक पंडालों में स्थापित करीब एक दर्जन गणेश मूर्तियों को गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ ढोढ़या स्थित बखिरा झील में देर शाम तक विसर्जित करा दिया गया।

प्रति वर्ष बखिरा कस्बे में एक दर्जन गणेश प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। आकर्षक रूप से सजे पंडालों में गणेश पूजा की धूम रहती है। श्रद्धालु पांच दिनों तक गणेश भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। पूजन होने के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित रूट मंगल बाजार, शनिचरा बाजार, सहजनवां तिराहा, इंटर काॅलेज तिराहा, पुलिस चौकी से अमरडोभा, लेडुआ महुआ होते हुए ढोढ़या स्थित बखिरा झील पहुंची।
विज्ञापन

झील में विसर्जन से पूर्व गणेश प्रतिमाओं की आरती की गई। उसके बाद गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के उद्घोष के साथ प्रतिमा को विसर्जित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसओ श्याममोहन, एसआई विनोद यादव, आदित्य, सूरज रावत समेत अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed