{"_id":"6ab0200116c796a47d08321c","slug":"immersion-of-ganesh-idols-took-place-with-faith-and-devotion-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157635-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आस्था और श्रद्धा के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आस्था और श्रद्धा के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन
गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। गणेश प्रतिमाओं का शनिवार को देर रात श्रद्धा के साथ आमी में विसर्जन किया गया। इससे पूर्व गणेश प्रतिमाएं नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल पहुंची। उसके बाद आमी के पावन तट पर स्थित अस्थायी जलाशय में खलीलाबाद व मगहर की 24 मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
भादो महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। सनातन धर्म कोई भी धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ गणेश पूजा से किया जाता है।
गणेश पूजा पर्व पर बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को चतुर्थी के दिन स्थापित करते हैं। उसके बाद गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात उनकी विदाई की जाती है।
विज्ञापन
इसी क्रम में नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया और उसका विधि विधान से चार दिनों तक पूजा अर्चना की गई। उसके पश्चात पांचवें दिन विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।जो नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए विसर्जन स्थल पर मध्य रात्रि पहुंची।
जुलूस के दौरान युवाओं की टोली डीजे की धुन पर नाचे झूमते और गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया का जयकारा लगा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सदर प्रियमराज शेखर, कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे, चौकी प्रभारी विनोद यादव अपने हमराहियों के साथ मुस्तैदी के साथ लगे रहे।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी,अवधेश सिंह, भोलू पासवान,अतुल श्रीवास्तव, मेंहदी हसन, कृष्ण चन्द्र सैनी, संजय दूबे आदि मौजूद रहे।ओ