{"_id":"678556a9f486e3289601415a","slug":"ignoring-safety-standards-in-beautification-work-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127014-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुंदरीकरण के काम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुंदरीकरण के काम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
Mon, 13 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बन रहे हाल में लगा बांस बल्ली के बीच से होकर आते जाते यात्री
संतकबीरनगर। कन्नौज रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के दौरान शनिवार को निर्माणाधीन भवन की छत गिरने की घटना के बाद भी जिले में सुुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर भी अमृत भारत योजना के तहत 10 करोड़ से सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है।
यहां सुरक्षा मानकों को कोई ध्यान नहीं है। यहां पर बांस-बल्ली लगाकर भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा। इसके नीचे से यात्री गुजर रहे हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गेट संख्या एक के पास पोर्च का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बांस-बल्ली लगाए गए हैं। इसके साथ ही मुख्य भवन का भी सुंदरीकरण चल रहा है। यहां पर भी बांस-बल्ली और लोहे के बड़े-बड़े पाइप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
नियम है कि निर्माण कार्य के दौरान जहां पर निर्माण हो रहा है वहां पर बैरिकेडिंग कर दी जाए ताकि कोई भी उस तरफ न जा पाए। लेकिन हाल यह है कि यहां पर सुरक्षा मानकों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री उसी बांस-बल्ली और शटरिंग के नीचे से होकर आ-जा रहे हैं।