फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ig reach ghatnasthal

पीड़ित परिजनों से मिले आईजी, मदद का दिया भरोसा

Sun, 08 Nov 2020 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ig reach ghatnasthal
बेलहर क्षेत्र के औरहिया मंझरिया में घटनास्थल का निरीक्षण करते आईजी । - फोटो : KHALILABAD
पीड़ित परिजनों से मिले आईजी, मदद का दिया भरोसा
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की
- आईजी ने घटनास्थल और निर्माणाधीन बेलहर थाने का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में रविवार को आईजी अनिल राय ने एसपी ब्रजेश सिंह के साथ पीड़ित परिजनों से गांव में जाकर मुलाकात की। आईजी ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली।
इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपित को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग दोहराई। आईजी ने पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही डीएम से वार्ता करके आर्थिक मदद दिए जाने की भी बात कही।
विज्ञापन

परिजनों से मिलने के बाद आईजी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां तहकीकात की। घटनास्थल से वपास आते समय निर्माणाधीन थाना बेलहर गए और कार्यों को देखा। कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों से कार्य की गति और गुणवत्ता पर ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। चौकी सांथा में संचालित बेलहर थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ राम प्रकाश, एसओ बेलहर प्रदीप कुमार सिंह, एसओ बखिरा रोहित प्रसाद, एसओ दुधारा श्रीप्रकाश यादव, राम सूरत सिंह, रविशंकर श्रीवास्तव, जेपी यादव समेत तीनों थाने की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed