फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you have scored less marks than expected, get scrutiny done

Sant Kabir Nagar News: उम्मीद से कम अंक आए हैं तो करा लें स्क्रूटनी

Tue, 29 Apr 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
If you have scored less marks than expected, get scrutiny done
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों से असंतुष्ट होने पर परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी का मौका दिया गया है। ऐसे परीक्षार्थी 19 मई तक आवेदन कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें 500 रुपये कोषागार में प्रति प्रश्नपत्र जमा करने होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। इसका परिणाम 25 अप्रैल को जारी हो गया था। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में काफी परीक्षार्थी अंकों से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। उन्हें लगता है कि जिस तरह से पेपर अच्छा गया था, उसके अनुसार अंक नहीं मिले हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी के लिए मौका दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी शुल्क चालान के माध्यम से जमा करनी होगी। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर उपलब्ध हैं और वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकृत : परीक्षार्थी को स्क्रूटनी के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। यदि किसी ने क्षेत्रीय कार्यालय को सीधे डाक के माध्यम से आवेदन पत्र भेजा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उसे निरस्त कर दिया जाएगा। 19 मई के बाद जमा किए गए चालान के साथ प्रेषित स्क्रूटनी के आवेदन पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed