फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you have a PG while in service, then you will have to recover Rs 1 crore

Sant Kabir Nagar News: सेवा में रहते की है पीजी तो एक करोड़ की रिकवरी

Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
If you have a PG while in service, then you will have to recover Rs 1 crore
संतकबीरनगर। जिले के तीन चिकित्सकों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई का निर्देश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिया है। डिप्टी सीएम के इस फरमान के बाद विभाग अब इन चिकित्सकों पर कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

यह भी देख रहा है कि अगर इसमें से किसी चिकित्सक ने सरकारी सेवा में रहते हुए सरकारी खर्चे पर पीजी की है तो उसे एक करोड़ जुर्माना भी भरना होगा। अगर ऐसा नहीं करता है तो उस चिकित्सक पर कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कार्यरत तीन चिकित्सक सर्जन डॉ. संदीप कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार गुप्त, ईएनटी सर्जन डॉ. धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप लगे हैं। शासन में शिकायत मिलने पर इन चिकित्सकों पर कार्रवाई का निर्देश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इन सभी चिकित्सकों ने पूर्व में ही शासन को अपना इस्तीफा भेज दिया था। बताया जा रहा है कि अभी तक इनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। हालांकि, विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पहले से ही शासन को पत्र भेजा था।

अब विभाग इन चिकित्सकों का रिकाॅर्ड खंगाल रहा है कि अगर इसमें से कोई चिकित्सक ड्यूटी के दौरान सरकारी खर्च पर पीजी का प्रशिक्षण लिए होंगे तो उन्हें एक करोड़ रुपये जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed