फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you divert your attention, you will go straight to the river.

Sant Kabir Nagar News: ध्यान हटा तो सीधे पहुंच जाएंगे नदी में

Fri, 17 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
If you divert your attention, you will go straight to the river.
धनघटा। नाथनगर से महुली की तरफ अगर यात्रा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, यहां पर अगर थोड़ा सा ध्यान हटा तो सीधे कठिनइया नदी में पहुंच जाएंगे। अलीनगर पुल के पास आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। सड़क के किनारे संकेतक एवं सुरक्षा उपकरण नहीं होने से पूरब की तरफ से पश्चिम को जाने वाले वाहन अक्सर लापरवाही में नदी की तरफ चले जाते हैं। जहां पर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। यहां एक नहीं दर्जनों घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन

जिसमें तमाम लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। इस मामले जानकारी होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी लापरवाह बना हुआ है। इस समय बढ़ी ठंड के चलते शाम ढलते ही कोहरे का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। कारण यह है कि नदी के चलते यहां कोहरा अधिक होता है, जिसके कारण मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। अलीनगर पुल के पास कठिनइया नदी के निकट स्थित मोड़ दुर्घटना स्थल बन गया है। शीत लहर के चलते वाहन चालक सीधे न जाकर गलती से मोड़ की तरफ जाकर सीधे नदी के तलहटी में पहुंच जा रहे हैं। गनीमत यह है कि वर्तमान समय में नदी में पानी कम है।
विज्ञापन

वरना किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। लोगों के अनुसार छठ पर्व से लेकर अब तक एक दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं सौ मीटर के दायरे में दोनों तरफ हो चुकी हैं। जिसमें कुछ तो पुलिस की जानकारी में भी हुई हैं। पुलिस ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस डेंजर जोन हॉट स्पॉट को स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार से भी बात कर सड़क के दोनों तरफ संकेतक व रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग की। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी मौन साधे हुए किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed