फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If the wheat is more than 100 quintals then the department will itself go to buy it.

Sant Kabir Nagar News: 100 क्विंटल से अधिक है गेहूं तो विभाग खुद जाएगा खरीदने

Tue, 16 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
If the wheat is more than 100 quintals then the department will itself go to buy it.
अभी तक 106 किसानों से 564 मीट्रिक टन गेहूं खरीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में जिन किसानों के पास 100 क्विंटल से अधिक गेहूं है और वह बेचना चाह रहे हैं तो विभाग खुद उनके पास खुद चलकर आएगा। किसान के घर विभाग वाहन भेजकर क्रय केन्द्र तक गेहूं पहुंचाकर खरीद की सुविधा दी है। बीते एक मार्च से 15 जून तक पंजीकृत किसानों से गेहूं खरीदा जाना है। अभी तक 106 किसानों से 564.516 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
इसके लिए खाद्य विभाग समेत चार एजेंसियों के 66 गेहूं क्रय केंद्र जनपद में संचालित हैं। इस वर्ष सरकार ने 64 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक मार्च से ही जनपद में गेहूं क्रय केन्द्र संचालित है। लेकिन खेतों में गेहूं तैयार न होने के कारण अप्रैल के प्रथम सप्ताह में क्रय केन्द्रों पर गेहूं आना शुरू हुआ। अब तक गेंहू क्रय के लिए खाद्य विभाग के 22 केन्द्रों पर 81 किसानों ने 436.70 मीट्रिक टन, पीसीएफ के 41 क्रय केन्द्रों पर 20 किसानों से 110.766 मीट्रिक टन, मंडी समिति के एक केंद्र पर 4 किसानों से 13.20 व भारतीय खाद्य निगम ने एक किसान से 3.850 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की है। वहीं जिन किसानों के पास बेचने के लिए 100 क्विंटल से अधिक गेहूं है उनके लिए विभाग ने स्वयं का वाहन भेजकर क्रय केन्द्र तक गेंहू खरीद की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी समिति के क्रय केन्द्र पर 53.50 क्विंटल गेहूं बेचा है। हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके लिए गेंहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा 20 रुपये प्रति क्विंटल पल्लेदारी भी मिल रहा है।

- गिरजेश मिश्रा, किसान, बिसरापार

क्रय केन्द्र मण्डी समिति पर 15 क्विंटल गेहूं बेचा है। केंद्र पर कर्मचारियों का सहयोग रहा। गेहूं के समर्थन मूल्य के अलावा पल्लेदारी 20 रुपये प्रति क्विंटल और मिलेगा। इसी तरह 22.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिलेगा।

- प्रमोद, किसान


कुल 106 किसानों से 564.516 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हुई है। अधिक से अधिक गेंहू खरीद का प्रयास किया जा रहा है। जिन किसानों का गेंहू 100 क्विंटल से अधिक है। विभाग को सूचित करें। विभाग स्वयं वाहन भेजकर गेहूं की खरीद करेगा।
-रूपेश कुमार, डिप्टी आरएमओे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed