{"_id":"58b9b2114f1c1b375c830766","slug":"if-the-mother-did-not-pocket-money-quran-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने जेब खर्च नहीं दिया तो कुरान जला दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने जेब खर्च नहीं दिया तो कुरान जला दी
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कुरान जलाने का आरोपी रमजान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां से रकम की मांग पूरी न होने पर युवक ने बृहस्पतिवार शाम घर में रखी कुरान आग के हवाले कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सालेहपुर गांव में रहने वाले अनवर अली के घर की है। अनवर के बेटे रमजान ने जिस वक्त कुरान जलाई तो बहन शोर मचाते हुए बाहर भागी। आसपास के लोगों के साथ ही प्रधान रमजान अली भी वहां पहुंचे। लोगों ने अंदेशा जताया कि जलती कुरान आसपास फेंककर वह माहौल बिगाड़ सकता था।
रमजान की मां ने कहा कि वह जेब खर्च के पैसे मांग रहा था, जिससे इन्कार करने पर कुरान जलाकर गुस्सा उतारा। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का केस दर्ज करते हुए रमजान को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ रवींद्र सिंह का कहना है कि रमजान ने निरक्षर होने से कुरान पढ़ने में असमर्थता को जलाने की वजह बताया है।