{"_id":"575076354f1c1b2438108e79","slug":"if-not-removed-will-act-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कार को टोचन करके ले जाती पुलिस।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
पूरे प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का आदेश डीजीपी ने दिया है। इसी क्रम में बखिरा कस्बे को भी अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस ने गुरुवार से अभियान शुरू किया। लोगों को चेतावनी देते हुए एसओ दिनेश यादव ने कहा लोग अतिक्रमण स्वयं हटा ले, अन्यथा पुलिस बल पूर्वक हटा देगी।
थानाध्यक्ष दिनेश यादव की अगुवाई में बखिरा कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। पीडब्लूडी रोड की सीमा की पैमाइश कराने के बाद लाउडस्पीकर से घोषणा करते हुए कहा एक सप्ताह के भीतर सड़क का अतिक्रमण करने वाले अपनी दुकान, ठेले, गुमटियां समेत पक्का निर्माण हटा लें। शासनादेश का पालन नहीं करने वाले लोगों के सामानों और दुकानों को बलपूर्वक हटवा दिया जाएगा। विरोध और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। एसओ ने कहा शासन का आदेश है जो कस्बे और शहर पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त होंगे तो उन्हें बीस हजार का पारितोषिक भी दिया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में चौकी इंचार्ज आरके पांडेय, राम सिंहासन सिंह समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।