{"_id":"652988f491335a95750b2f36","slug":"if-dj-plays-loudly-then-action-will-be-taken-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4171-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तेज आवाज में बजाया डीजे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तेज आवाज में बजाया डीजे तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुर्गा व लक्ष्मी प्रतिमाओं के विसर्जन या जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने हाईकोर्ट के मानक का सख्ती से पालन कराने की तैयारी कर ली है।
जिले में 957 जगह दुर्गा प्रतिमां स्थापित हो रही हैं। इसमें से आठ जगहों पर रामलीला का मंचन होगा। प्रशासन ने इस बार 12 फीट से अधिक ऊंचाई की कोई भी दुर्गा प्रतिमा स्थापित न करने को कहा है। पिछले दिनों डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने मगहर कस्बे का निरीक्षण किया था और प्रतिमा बनाने वाले कारीगरों से मिले थे। उन्होंने 12 फीट से ऊंची प्रतिमा न बनाने का निर्देश भी दिया था। डीएम ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोग तेज डीजे बजाते हैं। इससे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जिनका घर दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने वाले रास्ते पर पड़ता है। इसे लेकर पिछले दिनों कुछ लोगों ने शिकायत भी की थी। जिस पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन में छह डीजे संचालकों पर केस भी दर्ज हुआ था। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया कि विसर्जन के रास्तों को दुरुस्त कराकर रास्तों में पड़ने वाले तारों को भी ठीक किया जाएगा। ताकि कोई दिक्कत न आने पाए। अगर इसमें लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीजे के शोर पर कसेगा शिकंजा, लोगों में खुशी
डीजे के शोर पर प्रशासन के शिकंजा कसने पर लोगों ने खुशी जताई है। पिछले दिनों गणेश प्रतिमा के विसर्जन में तेज ध्वनि बजाने पर छह डीजे संचालकों पर केस दर्ज होने के बाद लोगो को उम्मीद है कि इस बार तेज ध्वनि में डीजे नहीं बजेगा। जिससे राहत मिलेगी। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन सख्ती से पालन करा दे तो लोग सुकून भरी नींद ले सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
डीजे की तेज आवाज से परेशानी होती है। पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय कदम है। अब हम लागों को उम्मीद है कि पहले जैसा शोर-शराबा नहीं होगा।
रमेश कुमार, उस्का
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हर साल कोई न कोई कार्यक्रम होता है। तेज आवाज में बजने वाले डीजे से सब परेशान होते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस पर नियंत्रण लगाएं, जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े।
रुस्तम खान, मोतीनगर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किसी भी कार्यक्रम में डीजे नहीं बजना चाहिए, लेकिन आयोजक मंडल को भी हमारी पीड़ा समझनी चाहिए। पहल सभी तरफ से हो तो इस समस्या का समाधान जरूर होगा।
गोलू वर्मा, गोला बाजार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तेज आवाज पर डीजे बजाने पर रोक की बात तो अधिकारी करते हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो पाता है। अधिकारियों को चाहिए कि इसका अनुपालन कराएं। जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े।
शिवेंद्र सिंह, खलीलाबाद