{"_id":"6908eb70e538cfde520b2a7c","slug":"if-anyone-asks-for-money-at-the-time-of-delivery-complain-to-the-control-room-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140661-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिलिवरी के समय कोई भी मांगे पैसा तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिलिवरी के समय कोई भी मांगे पैसा तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत
Mon, 03 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते डीएम और सीएमओ-स्रोत सूचन
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय में जनपद स्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कंट्रोल रूम का शुभारंभ हो गया है। डिलिवरी के समय अगर किसी भी सरकारी अस्पताल में पैसा मांगा जाता है तो इसकी शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 7398374222 पर किया जा सकता है। डीएम आलोक कुमार और सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने इसका सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।
डीएम आलोक कुमार ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देना एवं जनहित में आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आदि से संबंधित है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत आएगी तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थापित एमसीएच नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 7398374222 है। जिस पर जन सामान्य के लोग फोन कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एमसीएच नियंत्रण कक्ष का उद्देश्य आशाओं-एएनएम के माध्यम से निजी चिकित्सालयों में प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को ले जाने की स्थिति में जनता द्वारा कंट्रोल रूम में सूचना उपलब्ध कराए जाने पर व्यवस्था सुनिश्चित करना जिससे सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलें। उच्च जोखिमयुक्त गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के लिए उचित परामर्श देना।
विज्ञापन
उन्होंने कहाकि आम जनमानस द्वारा एएनसी एवं प्रसव संबंधी प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराना। 7 से 9 माह की गर्भवती महिलाओं का फालोअप करना तथा संस्थागत प्रसव हेतु प्रोत्साहित करना। सीवियर एनीमिक महिलाओं का प्रसव पूर्व एवं प्रसव के दौरान ब्लड की व्यवस्था के लिए सहयोग करना, संस्थागत प्रसव का सही समय पर सही निर्णय लेने की सलाह और 7, 8 एवं 9 माह की गर्भवती महिलाओं की सूची ब्लाॅक से जनपद पर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर डीपीएम विनीत कुमार श्रीवास्तव, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदात्री संगीता, डाॅ. विनय कुमार सोनी, डाॅ. सोहन गुप्ता, डीसीपीएम संजीव कुमार, डाॅ. अबूबकर, डाॅ. मुबारक अली, सतेंद्र यादव, राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे।