{"_id":"676b2b51bae7f7d3ef0812b4","slug":"identification-begins-in-effigy-burning-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126067-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुतला दहन मामले में शिनाख्त शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुतला दहन मामले में शिनाख्त शुरू
Wed, 25 Dec 2024 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चार दिन पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन के मामले में वीडियो रिकार्डिंग का सहारा लिया है। रिकार्डिंग के मदद से घटना में शामिल अन्य आरोपियों को चिह्नित करने का काम शुरूकर दिया है। जिनका नाम मुकदमे की विवेचना के दौरान शामिल किया जाएगा।
कलक्ट्रेट परिसर में 21 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए विवादित बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंका था। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में बरदहिया चौकी प्रभारी ललितकांत की शिकायत पर नौ नामजद एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के समय पुलिस एवं अन्य लोगों ने वीडियो रिकार्डिंग बनाया था। जिसे कोतवाली पुलिस एकत्रित कर रही है। वीडियो के माध्यम से पुतला फूंकने की घटना में संलिप्त सपा नेताओं की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
विज्ञापन