फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   i want to live

साहब! अभी मैं जीना और पढ़ना चाहती हूं...

Wed, 14 Oct 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
i want to live
घर पर बीमार पड़ी रूपा। - फोटो : KHALILABAD
साहब! अभी मैं जीना और पढ़ना चाहती हूं...
विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित छात्रा की आर्थिक तंगी से नहीं हो पा रहा उपचार
संतकबीरनगर। उम्र 16, नाम रूपा। कक्षा 11वीं की छात्रा है और ब्रेन ट्य़ूमर से पीड़ित। गरीबी की वजह से सही से उपचार नहीं हो पाने की उसे पीड़ा है। उसने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सेवी संगठनों से अपील मदद की गुहार लगाई है। उसने कहा, ‘साहब अभी वह जीना और पढ़ना चाहती है’, इसलिए उसे आर्थिक मदद की दरकार है ताकि उपचार न रुके। पिता ने भी एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपचार के लिए मदद मांगी है।

दुधारा क्षेत्र के पिपरा गोविंद गांव की 16 वर्षीय रूपा ने बताया कि पिता जवाहिर लाल प्रजापति मजदूर हैं। काम नहीं मिलने पर केशवापुर में ठेले पर मूंगफली बेचते हैं। पिता के पास सिर्फ दस मंडी जमीन है। वह कक्षा 11वीं में पढ़ती है। चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी है। छह महीने पहले उसकी तबीयत खराब हुई तो पिता बस्ती ले गए और निजी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने टीबी की दवा चला दी। जब फायदा नहीं हुआ तो पिता लखनऊ ले गए। वहां जांच हुई तो ब्रेन ट्यूमर का पता चला। अब तक दवा में उसकी मां का जेवर बिक चुका है। पिता रिश्तेदारों और अन्य से करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज हो गए हैं। डॉक्टर ऑपरेशन में ढाई से तीन लाख का खर्च बता रहे हैं। इधर आर्थिक तंगी की वजह से उसका उपचार नहीं हो पा रहा है। उसने खुद की जिंदगी बचाने और पढ़ लिखकर कामयाबी हासिल करने की इच्छा जताते हुए उपचार में लोगों से मदद की गुहार लगाई। पिता जवाहिर लाल प्रजापति ने बताया कि एडीएम को पत्र देकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed