फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   I dominated the first day of tehsil Gndta

पहले दिन घनधटा तहसील का रहा दबदबा

Mon, 17 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
I dominated the first day of tehsil Gndta
प्रतियोगिता की शुरूआत हुई - फोटो : अमर उजाला
श्रीजगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में 19 वां जनपदीय युवक क्रीड़ा समारोह का आगाज सोमवार हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में धनघटा, खलीलाबाद और मेंहदावल तहसील के विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन की प्रतियोगिता में घनघटा तहसील का दबदबा कायम रहा।        प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में घनघटा के संदीप कुमार ने प्रथम, मेंहदावल के संदीप यादव दूसरे और शिवम तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में खलीलाबाद के उमेश पटेल ने प्रथम, मेंहदावल के मानिश खान ने दूसरा व खलीलाबाद के उपेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग के 800 मीटर की दौड़ में मेंहदावल की शहजादी प्रथम, घनघटा की काजल द्वितीय और खलीलाबाद की शिवानी तीसरे स्थान पर रही।  800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में खलीलाबाद के मनोज प्रथम, घनघटा के अरविंद चौरसिया दूसरे व धनघटा के ही शैलेंद्र ने तीसरा स्थान पाया। गोला क्षेपण में अमरजीत घनघटा प्रथम व खलीलाबाद के प्रिंस कुमार द्वितीय और घनघटा के सोनू यादव तीसरे स्थान पर रहे। समारोह की शुरूआत डीआईओएस शिव कांत ओझा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर हुआ। डीआईओएस ने कहा कि शिक्षण कार्य के साथ बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। इससे उनको काफी खुशी मिलती है। उन्होंने कहा इसमें जीत-हार का सिलसिला तो बना ही रहता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। आयोजक विद्यालय के प्रबंधक जय सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। संचालन मौलेंदु नारायण पांडेय और हरेराम मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश सिंह, सत्यपाल मौर्य, धीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, देवीदत्त राय, कमला यादव, नीलेश पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाया। इस अवसर पर राजकपूर तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्र, उमेश गौतम, अमर सिंह श्रीवास्तव, विजय प्रताप मिश्र, विक्रमाजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ऊर्फ टिंकू मास्टर चमन सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed