{"_id":"678aa33976234e60ca061553","slug":"i-am-from-bihar-get-me-released-from-jail-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127197-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिहार का रहने वाला हूं... जेल से रिहा करा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिहार का रहने वाला हूं... जेल से रिहा करा दीजिए
Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन पर शुक्रवार को लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे। गोंडा कारागार से स्थानांतरित होकर आए कैदी क्यूम आलम ने कहा कि वह बिहार के बेतिया का रहने वाला सजायाफ्ता कैदी है। लगभग दो साल से जनपद के कारागार व इसके पूर्व लगभग छह साल से गोंडा के कारागार में निरुद्ध रहा है। उच्च न्यायालय में अपील से संबंधित जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस पर अन्जय ने जानकारी लेकर निराकरण का आश्वासन दिया।
वहीं मेंहदावल निवासी विजय साहनी ने मामले को शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की। इसी क्षेत्र के आपराधिक मानव वध के मामले में विचाराधीन कैदी शंकर गौंड़ ने जिला कारागार से छुड़वाने और दोबारा कोई अपराध न करने की बात कही। इस प्रकार से लगभग दर्जन भर कैदियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए निराकरण को मांग की, जिसके निराकरण के प्रयास किए जाने की बात कही गई। इस दौरान मुख्य रूप से डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, उपकारागार पाल गीतारानी, जेल के परा स्वयंसेवक पंकज कुमार, अमरजीत यादव समेत अन्य मौजूद रहे।