{"_id":"6ae4e2738c6a6a1c3b0649ac","slug":"husband-stabs-wife-in-the-abdomen-at-police-station-gate-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159814-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: थाने के गेट पर पत्नी के पेट में चाकू मारा, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: थाने के गेट पर पत्नी के पेट में चाकू मारा, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पत्नी को विदा कराकर साथ ले जाने की जिद में पति ने बखिरा थाने के गेट के सामने ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि पेट में चाकू मारकर जमीन पर गिराने के बाद उसने पत्नी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति को बेलहसा बगिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
बखिरा थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ा गांव निवासी दिव्यांका गुप्ता की शादी गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली निवासी शिवप्रसाद गुप्ता से हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते दिव्यांका मायके में रह रही थी। महिला की तहरीर के मुताबिक, 27 अक्तूबर को उसका पति मायके पहुंचा और उसे विदा कराकर अपने घर ले गया। वहां दोबारा विवाद होने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह उसी दिन मायके लौट आई।
आरोप है कि 29 अक्तूबर को शिवप्रसाद फिर उसके मायके पहुंचा और साथ चलने की जिद करने लगा। इस पर दिव्यांका ने कहा कि पहले दोनों के बीच लिखापढ़ी करा ली जाए, इसके बाद ही वह साथ जाने को तैयार होगी। इसी सिलसिले में दोनों बखिरा थाने पहुंचे थे। थाने के गेट के सामने बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर पति नाराज हो गया और गाली देते हुए अचानक पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। हमले में महिला जमीन पर गिर पड़ी। आरोप है कि इसके बाद पति ने उसका गला दबाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया।
विज्ञापन
वारदात के बाद महिला की तहरीर पर बखिरा पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार, 30 अक्तूबर को शिवप्रसाद को बेलहसा बगिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।