{"_id":"6a32f0d964a30ae9fd02d10c","slug":"husband-and-in-laws-accused-of-throwing-woman-out-of-the-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152344-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप
Thu, 18 Jun 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जूरी गांव निवासी एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रुखसाना ने पुलिस को दी शिकायत में जानकारी दी कि उसका पति नशे का आदी है, और दो बच्चों के भरण-पोषण के लिए कोई खर्च नहीं देता। आरोप है कि पति परिवार के अन्य सदस्यों के उकसावे में आकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन