{"_id":"6a061842a60e48e24e042f35","slug":"husband-accused-of-dowry-murder-sent-to-jail-by-police-khalilabad-news-c-7-gkp1046-1320857-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अख्तर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संतकबीरनगर के सालेहपुर निवासी जमीला ने पुलिस को तहरीर देकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
थाना क्षेत्र के बन्हैती गांव निवासी नव विवाहिता आसिया पत्नी अख्तर की सोमवार को जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बस्ती के रुदौली स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
संतकबीरनगर के सालेहपुर थाना दुधारा निवासी मृतका की मां जमीला खातून पत्नी अब्दुल रज्जाक ने तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर खेसरहा पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।