फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hungama in advocate's meeting

अधिवक्ताओं की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष ने कमेटी को किया भंग

Wed, 23 Oct 2019 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Hungama in advocate's meeting
मेंहदावल तहसील में बैठक करते अधिवक्ता। - फोटो : KHALILABAD
अधिवक्ताओं की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष ने कमेटी को किया भंग
विज्ञापन

- नाराज अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक कर बनाई रणनीति
- एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार व शेष कोर्ट में कार्य करने का लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अधिवक्ता कक्ष में शुरू होते ही हंगामा खड़ा हो गया। बैठक में अधिवक्ता बिना बैठक के हड़ताल समाप्त होने की घोषणा पर नाराजगी जता रहे थे, वहीं हंगामे के बीच बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कमेटी भंग करने की घोषणा कर बैठक से से निकल गए। नाराज अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक कर कार्य बहिष्कार पर विचार करते हुए आम सहमति से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रखने तथा अन्य कोर्ट में कार्य करने का निर्णय लिया।
एसडीएम की कार्यशैली से नाराज तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता लंबे समय से कार्य बहिष्कार पर हैं। अभी हाल ही में कार्य बहिष्कार को समाप्त करने के लिए अधिवक्ता कक्ष में पहुंचकर एसडीएम ने पहल की तो अधिवक्ताओं ने यह तय किया कि बार की बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा। इसी दौरान एसडीएम व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी की ओर से कार्य बहिष्कार वापस होने की खबर अधिवक्ताओं के सामने आई तो वह भड़क उठे और बार के अध्यक्ष से सवाल जवाब शुरू कर दिए। इसी मामले में बुधवार को अधिवक्ता कक्ष में बैठक शुरू हुई। बैठक में बार के महामंत्री जनार्दन पांडेय ने बिना अधिवक्ताओं के बैठक व सहमति के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा कार्य बहिष्कार समाप्त होने के खबर संबंधी मामले को उठाया। जिस पर हंगामा शुरू हो गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन कमेटी को भंग करने की घोषणा कर वरिष्ठ अधिवक्ता रामकरन को चुनाव अधिकारी निश्चित करते हुए बैठक से चल दिए। इसके बाद ही प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर दिया। वहीं दूसरी तरफ बार एसोसिएशन अध्यक्ष के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध होकर अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिठाई लाल यादव की अध्यक्षता में बैठक किया और सर्व सम्मति से एसडीएम के स्थानांतरण तक एसडीएम कोर्ट का कार्य बहिष्कार जारी रखने तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार व चकबंदी आदि न्यायालयों का कार्य करने की घोषणा की। इस दारौन वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल राय, वीडी राय, इसरत अली, अरविंद चौधरी, महेश्वर त्रिपाठी, अरविंद सिंह, जितेंद्र नाथ शुक्ला, नाजिर प्रसाद, विनोद राव, दीलीप कुमार भट्ट, सुरेश सिंह, दिवाकर भारती, राजकुमार मिश्रा, गोपाल कांदू, मनीष त्रिपाठी, इस्लामुद्दी, अमिरुद्दीन, रामप्रसाद पाठक, रामप्रसाद मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में वर्ष 2019 की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रामकरन को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनसे आग्रह किया गया हैं कि आज के बाद बार एसोसिएशन के महामंत्री से समस्त कागजात प्राप्त कर 2020 के चुनाव हेतु बाकी सदस्यता राशि वसूल कर और अपने दो सहयोगियों को तय करके चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश त्रिपाठी, निर्वतमान अध्यक्ष बार एसोसिएशन मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed