फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hundred percent revenue should be recovered: DM

शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली की जाए : डीएम

Fri, 16 Feb 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hundred percent revenue should be recovered: DM
- आईजीआरएस व कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन

31 मार्च तक राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ आदि की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण और राजस्व वसूली शत-प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों व प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एडीएम जय प्रकाश ने कहा कि शिकायत की जांच के लिए अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व संबंधित सभी पक्षों को अवश्य अवगत कराएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से पक्ष संतुष्ट हों। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से आईजीआरएस पोर्टल को देखें और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टांप शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मंडी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से संबंधित विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा की गई। डीएम ने 31 मार्च तक राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर एसडीएम रमेश चन्द्र, एसडीएम सदर शैलश कुमार दूबे, एसडीएम अरूण कुमार वर्मा, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम डाॅ. सुनील कुमार, तहसीलदार सदर जर्नादन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed