फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Huge ruckus before the meeting, allegations of taking away members

Sant Kabir Nagar News: बैठक से पहले जमकर हंगामा, सदस्यों को उठा ले जाने का आरोप

Wed, 11 Sep 2024 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Huge ruckus before the meeting, allegations of taking away members
- सेमरियावां क्षेत्र पंचायत की बैठक पर्याप्त सदस्यों के न पहुंचने से स्थगित, ब्लॉक प्रमुख ने सदर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए
विज्ञापन

- ब्लाॅक प्रमुख ने अगली बैठक 30 को कराने के लिए दिया प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक से पहले जमकर हंगामा हुआ। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि सदर विधायक और उनके समर्थकों ने बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों को बैठक में शामिल नहीं होने दिया, ब्लॉक कार्यालय के सामने से 25 सदस्यों को जबरन गाड़ी में लेकर चले गए। एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर माहौल शांत कराया। हालांकि, बैठक के लिए जरूरी एक तिहाई सदस्यों के शामिल न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। अगली बैठक 30 सितंबर को प्रस्तावित की गई है।

ब्लाॅक प्रमुख मजहरून्निशा ने 27 अगस्त को बीडीओ को पत्र देकर पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए 28 अगस्त की बैठक निरस्त कर 11 सितंबर को बैठक कराने के लिए कहा था। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने 11 सितंबर की बैठक के लिए एजेंडा जारी किया था। बैठक के लिए बुधवार को सुबह 10:50 बजे ब्लाॅक गेट पर बीडीसी सदस्यों और प्रधानों के आधार कार्ड से मिलान कर उन्हें प्रवेश कराना शुरू किया गया।
विज्ञापन


ब्लाॅक प्रमुख मजहरून्निशा और उनके बेेटे व प्रतिनिधि मुमताज अहमद का कहना है कि वह पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे के साथ बीडीसी सदस्यों को लेकर बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। आरोप है कि ब्लाॅक के सामने बीएमसीटी मार्ग पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधान को बैठक में शामिल न होने के लिए धमकाने लगे। ग्राम प्रधानों को गांव के विकास कार्यों की जांच कराकर जेल भेजने की धमकी दी। ग्राम सचिवों के जरिये ग्राम पंचायत प्रधानों को बैठक में शामिल होने से रोकने को कहा गया। उसके बाद भी 110 बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान बैठक में शामिल होने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विधायक अंकुर राज तिवारी अपने समर्थकों के साथ बीडीसी सदस्यों को गाड़ियों से खींच कर उतारने लगे। प्रशासन तमाशबीन बना विधायक के साथ खड़े होकर बातचीत करता रहा। ब्लॉक प्रमुख का आरापे है कि सदर विधायक के समर्थक 25 बीडीसी सदस्यों को जबरन उठा ले गए। 10 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई राहगीरों की भी गाड़ी भी तोड़ दी गई। एडीएम और एएसपी के पहुंचने पर पुलिस सक्रिय हुई और हल्का बल प्रयोग कर माहौल शांत कराया। बाद में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त भी मौके पर पहुंचे।


बैठक के लिए पूरे नहीं हुए 80 सदस्य
बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में 121 बीडीसी सदस्य, 113 ग्राम प्रधान, पांच जिला पंचायत सदस्य, विधायक, एमएलसी व सांसद को मिलाकर कुल 239 सदस्यों को बुलाया गया था। बैठक में 46 बीडीसी सदस्य, 14 प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। एक सांसद प्रतिनिधि व एक विधायक प्रतिनिधि भी रहे। बैठक का कोरम पूरा होने के लिए एक तिहाई यानी 80 सदस्यों का शामिल होना जरूरी था। पर्याप्त सदस्य न होने से बैठक स्थगित कर दी गई। ब्लॉक प्रमुख मजहरून्निशा ने 30 सितंबर को अगली बैठक कराने के लिए कहा है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि के रूप में महमूद आलम चौधरी, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव, सहायक एकाउंटेंट राजीव राय, ग्राम सचिव कुणाल सिंह आदि मौजूद रहे।




प्रमुख के बेटे पर बीडीसी सदस्य को ले जाने का आरोप
भंगुरा अहिरानी निवासी गंगा सागर ने कहा कि उसकी पत्नी शांति देवी बीडीसी सदस्य हैं। आरोप लगाया कि वह बीडीसी सदस्य पत्नी के साथ बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान ब्लाॅक प्रमुख के बेटे मुमताज अहमद, मुश्ताक अहमद व एक अन्य ने उनकी पत्नी को जबरन गाड़ी से उतार लिया और साथ लेकर चले गए। गंगा सागर ने कहा कि पुलिस को तहरीर दी गई है।




क्षेत्र पंचायत की बैठक में गया था। वहां कुछ विवाद हो रहा था। ब्लॉक प्रमुख पर उनके बीडीसी को विश्वास नहीं है, यही वजह है कि वह तीन साल से बैठक नहीं करा पा रही हैं।

- अंकुर राज तिवारी, विधायक सदर, खलीलाबाद




बैठक के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था थी। जानकारी मिली की कुछ लोग सदस्यों को अंदर जाने के लिए रोक रहे हैं जिसके बाद निर्देश दिया गया कि जो अंदर जाना चाह रहा है कि उसे जाने दिया जाए। कोई शिकायत नहीं आई है। बीडीओ ने बताया कि 239 में मात्र 60 सदस्य ही आए, जबकि बैठक के लिए 80 सदस्य होने चाहिए थे इसलिए बैठक स्थगित कर दी गई।

- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed