फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   HRPG College closed after student's death

Sant Kabir Nagar News: छात्रा की मौत के बाद एचआरपीजी कॉलेज बंद

Thu, 09 Nov 2023 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Nov 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
HRPG College closed after student's death
मगहर के काजीपुर मोहल्ले में मृतका शाइस्ता परवीन के घर पर लगी भीड़।
संतकबीरनगर/मगहर। नेपाल में शैक्षिक भ्रमण पर गई छात्रा शाइस्ता का शव बुधवार की देर शाम घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव को रात में कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इधर, शाइस्ता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा की मौत पर कोई हंगामा न हो, इसको देखते हुए काॅलेज प्रशासन ने बुधवार को काॅलेज बंद कर दिया। बुधवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल शाइस्ता के घर पहुंचा और पीड़ितों को ढांढस बंधाया। साथ ही छात्रा के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
विज्ञापन

मगहर के काजीपुर निवासी 20 वर्षीय शाइस्ता परवीन पुत्री मोहम्मद वली एचआरपीजी कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग की तरफ से शैक्षिक टूर पर बस से मंगलवार की सुबह नेपाल के बुटवल गई थी। उसके साथ कुल 20 छात्र-छात्राएं थीं। करीब चार बजे परिजनों को सूचना मिली की शाइस्ता की मौत हो गई है। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की देर शाम तक शव आने का इंतजार होता रहा। करीब आठ बजे शव घर पर आया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने छात्रा के शव को नमाजे जनाजा के बाद नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित आवामी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

इधर, छात्रा की मौत होने पर एचआरपीजी काॅलेज में छात्रों के आंदोलन की आशंका में बुधवार को ही बंद कर दिया है जबकि काॅलेज शुक्रवार से बंद होना था। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सपाइयों ने बंधाया ढांढस
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को छात्रा के घर पर पहुंचा। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि यह काॅलेज प्रशासन की लापरवाही है। छात्रा के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही घटना की न्यायिक जांच की जाए। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, लोरिक यादव, आलोक यादव, राहुल यादव बादल, सुनील सिंह, रामदरश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed