{"_id":"660ee68a4aab4ddc4503c313","slug":"how-will-sports-talents-blossom-when-players-are-practicing-without-a-coach-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112295-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कैसे निखरेंगी खेल प्रतिभाएं जब बिना कोच अभ्यास कर रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कैसे निखरेंगी खेल प्रतिभाएं जब बिना कोच अभ्यास कर रहे खिलाड़ी
Thu, 04 Apr 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
- केवल तीन कोच के सहारे संचालित हो रहा स्टेडियम
- फुटबाल, वाॅलीबाल, हाॅकी, क्रिकेट, कबड्डी आदि के नहीं हैं कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास पर कोच की कमी भारी पड़ रही है। कई खेलों के करीब ढाई सौ खिलाड़ी बिना कोच के ही अभ्यास कर रहे हैं। जनवरी माह से खेल निदेशालय की तरफ से स्टेडियम में एक भी कोच की तैनाती नहीं हुई है। जिला खेल प्रोत्साहन समिति की तरफ से स्थानीय स्तर पर दो कोच की तैनाती है।
जिले में खेल की गतिविधियों के संचालन का प्रमुख केंद्र कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम है। यहां पर क्रिकेट, वालीबॉल, हॉकी, दौड़, कबड्डी, कुश्ती, हैंडबाल, टेबल टेनिस समेत अन्य खेलों के करीब ढाई सौ खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं। जूनियर व सब जूनियर वर्ग के सभी खिलाड़ी जिला, मंडल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को कोच के अभाव में सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। स्टेडियम में जनवरी माह से किसी भी खेल का कोच नहीं है।
खिलाड़ी संदीप, विमल, राजू, कन्हैया आदि का कहना है कि बेहतर अभ्यास के लिए कोच का मार्गदर्शन जरूरी है। बिना कोच के किसी भी खेल की तैयारी करना आसान नहीं है। कबड्डी के लिए सब जूनियर खिलाड़ी संजय व अजय ने बताया कि कोच के अभाव में सही पैंतरों का इस्तेमाल नहीं सीख पा रहे हैं। वॉलीबाल खिलाड़ी सत्यम ने बताया कि टीम में किस खिलाड़ी को कहां से खेलना है, यह कोच ही तय करता है। कोच के बिना अभ्यास करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
बता दें कि स्टेडियम में जिला खेल प्रोत्साहन समिति से कुश्ती के यादवेंद्र यादव व हैंडबाल के विमलेश व ध्रुव की तैनाती है। वहीं उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार बास्केटबाल के कोच हैं जो खिलाड़ियों की तैयारी में पूरी मदद करते हैं।
इन खेलों के नहीं है कोच
स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल, वाॅलीबाल, हाॅकी, क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस के कोच नहीं हैं।
जिला खेल प्रोत्साहन समिति से दो कोच मिले हैं, जो खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। खेल निदेशालय स्तर से कोच की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि इसी माह कोच की तैनाती हो जाएगी।
- दिलीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी