फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Housing would have demanded a bribe in the name of action: DM

आवास के नाम पर घूस मांगी तो होगी कार्रवाई: डीएम

Wed, 02 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Housing would have demanded a bribe in the name of action: DM
तहसील दिवस का आयोजन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के तीन तहसील मुख्यालयों पर बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान  कुल 119 मामले पेश हुए, लेकिन मौके पर सिर्फ तीन मामलों का निस्तारण हो पाया। खलीलाबाद तहसील दिवस में एक्सईएन पीडब्लूडी निर्माण खंड, एई सरयू नहर खंड, एडीओ पंचायत बघौली तथा धनघटा तहसील दिवस में एडीओ एजी नाथनगर, पौली और एडीओ समाज कल्याण नाथनगर, पौली और हैंसर बाजार अनुपस्थित रहे। डीएम ने अनुपस्थित अफसरों का एक दिन का वेतन काटने के साथ उनके जवाब तलब के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश एसडीएम को दिया। तीन गांवों के 52 लाभार्थियों को डीएम ने लोहिया आवास का स्वीकृति पत्र भी दिया।  
विज्ञापन

डीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद में आयोजित तहसील दिवस में चकपिहानी गांव से आए खेदन पुत्र अवधू ने बताया कि चौथी बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दे रहे है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामला यह है कि भूमिधरी जमीन है, उसकी पैमाईश नहीं होने से कुछ लोग परेशान कर रहे है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील अरविंद सिंह को निर्देशत किया है कि इस मामले का निस्तारण कराएं। उसी बीच डीएम ने पीडब्लूडी के एक्सईएन को शिकायत पहुंचने पर बुलाया तो वह उपस्थित नहीं थे। डेढ़ बजे के करीब प्रांतीय खंड के एक्सईएन तो पहुंच गए,लेकिन निर्माण खंड के एक्सईएन गायब रहे। बाद में रजिस्टर चेक कराया तो सरयू नहर खंड के एई और एडीओ पंचायत बघौली भी अनुपस्थित रहे। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम को निर्देश दिया कि जो भी अनुपस्थित अधिकारी है,उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए। उसी दौरान बघौली ब्लॉक के रक्शा कोल गांव के दस, बघुआ के 27 और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के असनहरा गांव के 20 लाभार्थियों को लोहिया आवास का स्वीकृति पत्र वितरित किया। डीएम ने लाभार्थियों से पूछा कि किसी ने आवास दिलाने के नाम पर पैसे तो नहीं लिया है। बाद में भी यदि कोई पैसे की मांग करे तो इसकी शिकायत जरुर लेकर आना है और किसी को भी पैसे मत देना। डीएम ने कहा कि लोहिया आवास दिलाने के नाम पर यदि कोई पकड़ में आया तो उसे जेल भेजा जाएगा। आगे महिला लाभार्थियों को यह भी चेताया कि यदि किसी का पति शराब का लती हो तो वह आवास का पैसा शराब में न खर्च करने पाए,अन्यथा आवास नहीं बनने की दशा में रिकवरी भी कराई जाएगी। तहसील दिवस अथवा समाधान दिवस में यदि भूमि विवाद के मामले पहुंचते है तो उसे राजस्व के अधिकारी या थानाध्यक्ष टालमटोल न करें। राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर समस्या का निराकरण कराएं। एसपी विक्रमादित्य सचान ने डीएम की बातों का समर्थन किया और भूमि विवाद के मामलों को मिलजुल कर निस्तारित करने पर जोर दिया। इस दौरान कुल 47 मामले आए और मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। इसी तरह मेंहदावल में तहसीलदार वंदना पांडेय और नायब तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 30 मामले आए। इसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। लंबित मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौपते हुए उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। धनघटा तहसील दिवस में एसडीएम रामअभिलाष की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 42 मामले आए और तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed