फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   House key handed over to 15 beneficiaries

Sant Kabir Nagar News: 15 लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाबी

Wed, 25 Jan 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
House key handed over to 15 beneficiaries
यूपी दिवस के अवसर पर विकास भवन में छात्रा को सम्मानित करते डीएम प्रेम रंजन सिंह।संवाद - फोटो : KHALILABAD
15 लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाबी
विज्ञापन

प्रतिभागियों एवं लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के दूसरे दिन बुधवार को डीएम प्रेम रंजन सिंह ने प्रतिभागियों एवं लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विभागों व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों एवं योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा की।
डीएम ने चार उद्यमियों को चेक देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के पांच पात्रों को स्वीकृत पत्र तथा 15 पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी, 15 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लाभार्थियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि अपनी सांस्कृति एवं समृद्धि की प्रेरणा मिलती रहे। डीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, कृषक एवं लाभार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि उद्योग एवं उद्यमियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए, जिससे उद्यमिता को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो सके।

इस दौरान डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीसी मनरेगा जीशान रिजवी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed